{"_id":"5e07a58b8ebc3e87bd3e6520","slug":"govanshon-ko-puraane-bore-baandhane-ke-aadesh-kannauj-news-knp5349934161","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशों को पुराने बोरे बांधने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंशों को पुराने बोरे बांधने के आदेश
विज्ञापन
कन्नौज। कड़ाके की ठंड में गोवंशों को सर्दी से बचाने के लिए पुराने बोरे बांधने के आदेश दिए गए हैं। बोरे देने के लिए कोटेदारों को निर्देशित किया गया है। वहीं, अभिलेख अधूरे व न मिलने पर बीडीओ को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
शनिवार को जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने मेहंदी घाट की गोशालाओं का औचक निरीक्षण किया। गोशाला में अव्यवस्थाएं देख जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। स्वामी गणेशानंद को शीतलहर के मद्देनजर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। गोशाला में 44 गोवंश मिले। पंजिका में 33 दर्ज थे। इनकी इयर टैगिंग के सचिव को निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अभिलेख उपलब्ध न कराने पर कड़ा रुख अख्तियार किया। उन्होंने कहा यदि निरीक्षण में अभिलेख नदारद या अपूर्ण पाए जाते हैं तो संबंधित बीडीओ पर कार्रवाई होगी।
इसके बाद डीएम ने नेरा की गोशाला का निरीक्षण किया। यहां 42 गोवंश मिले। बीडीओ को संबंधित कोटेदारों से वार्ता कर खराब बोरों को सिलकर पशुओं के बांधने के आदेश दिए गए। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, सचिव व प्रधान अर्जुन लाल मौजूद रहे।