फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Got five and a half million for water projects

पेयजल योजनाओं के लिए मिला साढ़े पांच करोड़

Mon, 18 Jan 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज। Updated Mon, 18 Jan 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

कन्नौज। नगर पंचायत गुरसहायगंज, नगर पंचायत तिर्वागंज और साौरिख नगर पंचायत क्षेत्र की डेढ़ लाख से अधिक आबादी पानी की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जागी है। पेयजल संकट से निराकरण के लिए प्रदेश सरकार ने पुनर्गठन पेयजल योजनाएं मंजूर कीं हैं। इसके तहत 38.70 करोड़ रुपये से आने वाले समय में लोगों की प्यास बुझाई जाएगी। इसके लिए 5 करोड़ 60 लाख 89 हजार रुपये का बजट भी आवंटित कर दिया गया है। काम कराने का जिम्मा जल निगम को सौंपा गया है।

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत पेयजल से जुड़ीं इन विकास योजनाओं को स्वीकृति मिली है। टंकी निर्माण कराने के साथ ही गलियों में पाइप लाइन डलवाई जाएगी। इसके बाद लोगों को मेन लाइन से कनेक्शन देकर उनके घरों में टोटियों के जरिए पानी पहुंचाया जाएगा। नगर पालिका क्षेत्र गुरसहायगंज में 19 करोड़ 11 लाख 57 हजार रुपये की लागत से पुनर्गठन पेयजल योजना साकार की जाएगी। इसके लिए एक करोड़ 86 97 हजार रुपये का बजट अवमुक्त की जा रही है।

विज्ञापन


वहीं नगरीय क्षेत्र तिर्वा में पुनर्गठन पेयजल योजना की लागत 12 करोड़ 27 लाख 10 हजार रुपये मंजूर की गई है। इसके सापेक्ष पहली किश्त में एक करोड़ 86 लाख 96 हजार रुपये का बजट भेजा जा रहा है। वहीं, नगरीय क्षेत्र सौरिख में पुनर्गठन पेयजलन योजना पर 7 करोड़ 31 लाख 43 हजार रुपये खर्च करने का तानाबाना बुना गया है। यहां इस योजना को पूर्ण कराने के लिए एक करोड़ 86 लाख 96 हजार रुपये अवमुक्त किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed