{"_id":"5d657b998ebc3e0149507ba0","slug":"goshaala-ke-get-ka-taala-todakar-chhutta-chhod-die-105-maveshee-kannauj-news-knp509999311","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला के गेट का ताला तोड़कर छुट्टा छोड़ दिए 105 मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला के गेट का ताला तोड़कर छुट्टा छोड़ दिए 105 मवेशी
विज्ञापन
कन्नौज। सदर ब्लाक के गांव पैंदाबाद में बनी अस्थाई गोशाला के गेट का ताला तोड़कर कुछ लोगों ने 105 अन्ना मवेशियों को छुट्टा छोड़ दिया। इसकी जानकारी से अफसरों में हड़कंप मच गया। डीएम के आदेश पर पीडी ने जांच की तो पता चला कि पैंदाबाद में बंद पड़ी कामधेनु डेयरी में अस्थाई गोशाला खोली गई थी। इसके मालिक ने अपने कर्मचारी के साथ मिलकर यह घटना की है। पीडी ने सचिव को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा है।
पैंदाबाद में बंद पड़ी कामधेनु की डेयरी को अस्थाई गोशाला के लिए लिया गया था। इस डेयरी के मालिक ने करीब एक माह पहले अपनी जगह खाली करने के लिए तत्कालीन सदर बीडीओ से कहा था। कई बार कहने के बाद भी बीडीओ की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। गोशाला मालिक ने विकास भवन के अधिकारियों तक भी अपनी बात पहुंचाई। फिर भी कुछ नहीं हुआ। इधर, सोमवार रात को किसी ने गोशाला का गेट का ताला तोड़कर यहां बंद सभी 105 मवेशियों को हांक दिया। इसकी जानकारी अफसरों को हुई तो हड़कंप मच गया। किसानों और ग्रामीणों का विरोध होने की संभावना देख अफसरों ने कर्मचारी लगाकर आनन फानन में 35 मवेशियों को पकड़कर गोशाला में बंद कराया।
डीएम रवींद्र कुमार ने पूरे मामले में पीडी डॉ. रामचंद्र शर्मा को जांच के निर्देश दिए। मंगलवार को पीडी/सदर ब्लाक के बीडीओ डॉ. रामचंद्र शर्मा ने सचिव सत्यम वर्मा, प्रधान पैंदाबाद राकेश कुमार, कामधेनु के डेयरी मालिक आशू बाजपेई, डेयरी की देखरेख करने वाले कालीचरन, खिलावन, पातीराम, उपमुख्य चिकित्साधिकारी वीपी सिंह और सीओ सिटी श्रीकांत गौतम के साथ मौके पर जाकर जांच की। पता चला है कि डेयरी मालिक के इशारे पर कालीचरन ने गेट का ताला तोड़कर मवेशियों को भगाया है। पीडी ने विधिक कार्रवाई के लिए सचिव को निर्देशित किया है। डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। पीडी की जांच में जो भी दोषी मिले हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सदर बीडीओ को गोशाला की देखरेख पूरी इमानदारी से करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
मवेशियों की देखरेख में भी बरती लापरवाही
पैंदाबाद में बनी अस्थाई गोशाला की देखरेख में ब्लाक अधिकारियों ने लापरवाही बरती। यहां मौजूद 105 मवेशियों को सिर्फ सूखा भूसा ही दिया जा रहा था। देखरेख में लापरवाही बरतने के कारण पहले कुछ मवेशियों की मौत भी हो चुकी है। डीएम ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।