फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Goods worth thousands were burnt by setting fire to thatch

Kannauj News: छप्पर में आग लगाकर हजारों का सामान जलाया

Tue, 14 Mar 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 14 Mar 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Goods worth thousands were burnt by setting fire to thatch

विज्ञापन
कन्नौज। खेत के करीब में रखे छप्पर में आग लगाकर किसान का अनाज और अन्य सामग्री जला दी गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सदर कोतवाली इलाके के मिश्रीपुर गांव के रहने वाले कमलेश वर्मा ने गांव के ही आत्माराम, परमेश्वर दयाल, भारत सिंह और विपिन के खिलाफ छप्पर में आग लगाकर अनाज व अन्य सामग्री जलाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि उसके खेत के पास छप्पर पड़ा है। छप्पर में चार पैकेट गेंहू, दो पैकेट आलू, 15 बोरी सीमेंट, तीन बोरी मटर, पानी की मशीन आदि सामान रखा था।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर करीब तीन बजे आरोपितों ने आग लगाकर सारा सामान जला दिया। आग से किसान का हजारों रुपये का नुकसान भी हो गया। पीड़ित ने गांव वालों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। पुलिस ने कमलेश की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
युवती को बुरी नियत से पकड़ा, रिपोर्ट दर्ज
कन्नौज। सदर कोतवाली के एक गांव की रहने वाली युवती ने बरौली गांव के रहने वाले कीमत पर बुरी नियत से पकड़ने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती ने तहरीर में कहा है कि वह घर के पीछे शौच के लिए जा रही थी, तभी आरोपी ने उसे पकड़ लिया। शोर मचाने पर परिजन पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed