फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Going into kinship man robbed hostage

रिश्तेदारी में जा रहे युवक को बंधक बनाकर लूटा

Tue, 17 Nov 2015 11:56 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 17 Nov 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Going into kinship man robbed hostage

ग्राम ढकुरइया के पास बदमाशों ने युवक को बंधक बना

विज्ञापन
नगदी और मोबाइल लूटकर उसे दैवी तालाब के किनारे फेंक दिया। पीड़ित ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। 

नगर से सटे ग्राम असालतनगर निवासी राजेश यादव पुत्र रामऔतार सोमवार की देर शाम मैनपुरी अपनी रिश्तेदारी जा रहे थे। जब वह क्षेत्र के ग्राम ढकुरइया के पास पहुंचे, तभी वहां पहले से ही घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे घेर लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता बदमाशों ने उस पर हमला बोलकर लाठी-डंडों से पीटते हुए खेतों की तरफ घसीट ले गए।

बदमाशों की पिटाई से वह बेहोश हो गया। बदमाश उसके पास से 10 हजार रुपये की नगदी और मोबाइल लूट ले गए। बदमाशों ने उसे मरणासन्न की हालत में देवी तालाब के पास फेंक दिया। बदमाशों की पिटाई से उसके कपड़े भी फट गए। वह बेहोशी की हालत में पूरी रात झाड़ियों में पड़ा रहा। सुबह शौच के लिए जा रहे लोगों की नजर उस पर पड़ी।

पहचान होने पर उसके परिजनों को जानकारी दी गई। तब उसे वहां से उठाकर उपचार के लिए ले जाया गया। मंगलवार की सुबह वह परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचा और मामले की जानकारी दी। उसने पहचान होने पर दो बदमाशों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed