फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Girls will play kabaddi at the state level

कन्नौज: राज्य स्तर पर कबड्डी खेलेंगी बेटियां

Tue, 14 Feb 2023 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 14 Feb 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Girls will play kabaddi at the state level
कन्नौज। जनपद से महिला व पुरुष वर्ग की कबड्डी की दो टीमें राज्य स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होंगी। 21 फरवरी से तीन दिवसीय प्रतियोगिता गौतम बुद्ध नगर में शुरू होगी। इसके अलावा लंबी कूद व 1500 मीटर दौड़ में भी प्रतिभागियों का चयन हुआ।
विज्ञापन

प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी अंशिता श्रीवास्तव ने बताया कि गांव व कस्बों के खिलाड़ियों ने मेहनत के बलबूते मंडल स्तर पर हुई खेलकूद प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्हीं खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर भेजा जाएगा। लंबी कूद में आलम खां निवासी फरिकापुर दमखम दिखाएंगे। इसके अलावा महिला और पुरुष कबड्डी की आठ-आठ सदस्यीय टीम भी रवाना होगी। महिलाओं की ओर से छिबरामऊ की आरती यादव टीम का नेेतृत्व करेंगी, जबकि पुरुषों की टीम में कनपटियापुर के संजीव कठेरिया कप्तान हैं। हालांकि 1500 मीटर दौड़ में धीरेंद्र सिंह का भी चयन हुआ था, लेकिन आर्मी में चयन होने की वजह से वह प्रतिभाग नहीं कर पाएंगे। कबड्डी की टीम में अमित राठौर, अंकित, दीपक दोहरे, हर्ष दुबे, अंकुश पाल, संजीव कठेरिया, सचिन राठौर व अमन राठौर हैं। महिलाओं की टीम में ईशका वर्मा, हुमाबकार, अंजली, आरती यादव, डिंपल, ज्योति गौतम, चेतना व रोशनी यादव शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed