{"_id":"5db333fa8ebc3e0130773b84","slug":"girls-made-a-beautiful-rangoli-kannauj-news-knp5220488101","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने बनाई मनमोहक रंगोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने बनाई मनमोहक रंगोली
विज्ञापन
कन्नौज। विद्यालयों में शुक्रवार को दीप सजाओ, रंगोली, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विद्यालय स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने लक्ष्मी व भगवान गणेश की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की। छात्र-छात्राओं ने रंगोली व कलश सजाओ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
शहर के कन्नौज पब्लिक स्कूल में लक्ष्मी, गणेश की पूजा अर्चना की गई। प्रबंधक प्रदीप तिवारी ने बच्चों को प्रदूषण मुक्त, सुरक्षित त्योहार मनाने की नसीहत दी। प्रधानाचार्य स्वाति दुबे ने बच्चों से मिट्टी के दीपक जलाने के लिए कहा। गुरुकुल अकादमी इंटर कालेज में दीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में रिदम गुप्ता प्रथम, दक्ष श्रीवास्तव द्वितीय, फायमा तृतीय रहीं। निबंध प्रतियोगिता में तेजस्वी शुक्ला प्रथम, स्वप्निल कुशवाहा द्वितीय, वैष्णवी पाल तृतीय रहीं। इस मौके पर प्रबंधक नितीष चंद्र श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य मोनिका श्रीवास्तव, अनीता शुक्ला, कांती, दीक्षा सहित अन्य मौजूद रहे। शहीद चंद्रभान सिंह मेमोरियल अकादमी में छात्र-छात्राओं ने रंगोली, कलश प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
निदेशक राजकुमारी सिंह, प्रधानाचार्य अमृत कौर ने त्योहार को सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए प्रेरित किया। छात्र-छात्राओं को फुलझड़ी, अनार, चरखी का वितरण किया गया। प्रबंधक ग्रीशभान सिंह ने छात्रों को मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय जसपुरापुर में रंगोली व दीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रधानाध्यापक रेनू कमल ने बच्चों को प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने की प्रेरणा दी। शहर के सेंट जेवियर्स, केबीएस शिक्षा सदन, माया देवी इंटर कालेज, केकेसीएन इंटर कालेज, नोबल हार्ट पब्लिक स्कूल सहित अन्य विद्यालयों में दिवाली पर प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।