फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Girl misdeed on the pretext of marriage

Kannauj: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

Sun, 08 Jan 2023 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 08 Jan 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Girl misdeed on the pretext of marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
शादी का झांसा देकर युवती से युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता के दबाव बनाने पर युवक ने अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच कई घंटे चली पंचायत के बाद पीड़िता कार्रवाई की जिद पर अड़ गई। इससे पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 21 वर्षीय युवती रविवार को दुष्कर्म की तहरीर लेकर कोतवाली पहुंची। पीछे से आरोपी के परिजन भी पहुंच गए। दोनों के बीच समझौते को लेकर पंचायत हुई पर पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गागेमऊ गांव निवासी शुभम के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि एक साल पहले शुभम से जानपहचान हो गई थी। इसके बाद शुभम ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। कुछ दिन बाद उसने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद उसका वीडियो सोशल साइट पर वायरल कर दिया। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed