फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Girl raped by entering the house

Kannauj News: घर में घुसकर बालिका से दुष्कर्म

Thu, 01 Dec 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Girl raped by entering the house
गुरसहायगंज। घर में अकेली बालिका को बंधक बनाकर युवक ने दुष्कर्म किया। तहरीर के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली की जसोदा चौकी के एक गांव में बुधवार की शाम श्रमिक मजदूरी करने चला गया था। पत्नी गांव के बाहर बकरी चराने गई थी। श्रमिक का बेटा स्कूल से घर नहीं लौटा था। इस दौरान घर पर सिर्फ श्रमिक की 13 वर्षीय बेटी मौजूद थी। वह गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा है।
विज्ञापन

इस दौरान सगरा गांव निवासी सुमित कुमार ने बालिका को अकेला देखकर घर में घुस गया। एक कमरे में बालिका को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। स्कूल से भाई के लौटने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। गुरुवार को कोतवाली पहुंचे पीड़ित परिवार ने हंगामा किया। मामला तूल पकड़ने पर पुलिस ने सुमित कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की। पीड़ित परिवार ने बताया कि बेटी की हालत खराब है। बुधवार को तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed