फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Girl kidnapped and misdeed in car in kannauj

कन्नौज में दरिंदगी: युवती को अगवा कर कार में दुष्कर्म, इस हालत में सड़क किनारे छोड़कर भागे आरोपी

Sat, 31 Jul 2021 10:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 31 Jul 2021 10:21 PM IST
सार

परिवार ने पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा।

विज्ञापन
Girl kidnapped and misdeed in car in kannauj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के तालग्राम में शौच के लिए घर से निकली युवती को कार सवार चार युवक सुबह अगवा कर ले गए। उसे कार में घुमाते रहे। इन्होंने दुष्कर्म किया। इसके बाद  मैनपुरी में सड़क किनारे छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन


परिजनों से संपर्क कर युवती घर लौटी। परिवार ने पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टर के न होने से शाम तक परीक्षण नहीं हो सका। 
विज्ञापन


थाना इलाके के एक गांव की 18 साल की युवती ने बताया कि वह घर से शौच के लिए खेतों की ओर गई थी। लौटते समय नीले रंग की कार पास आकर रुकी। इसमें से निकले युवकों ने मुंह दबाकर कार में खींच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में काला शीशा लगा था। चार लोग थे। यह कार में घुमाते और छेड़छाड़ करते रहे। विरोध करने पर मारपीट कर दी। इसके बाद चारों ने दुष्कर्म किया। रात में एक जगह छोड़कर चले गए। मोबाइल छीन लिया।
 

आसपास के लोगों से पता चला कि वह मैनपुरी में है। इसके बाद लोगों की मदद से परिजनों को सूचना दी। वहीं युवती की मां ने बताया कि रात होने की वजह से कोई साधन नहीं मिला। सुबह पिता और परिवार के लोग मैनपुरी से घर लेकर आए।

बेटी डरी-सहमी थी। युवती ने कानपुर कोतवाली के बिल्हौर के तेजापूर्वा गांव के  युवक को पहचाना है। पिता और मां ने युवती के साथ दोपहर में थाने पहुंचकर पूरी बात बताई। परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

दूसरी ओर तालग्राम थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल का कहना है कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती को मेडिकल परीक्षण को भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed