फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   gharon mein dauda haeetenshan lain ka karant, mahila kee maut

घरों में दौड़ा हाईटेंशन लाइन का करंट, महिला की मौत

Mon, 31 Aug 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
gharon mein dauda haeetenshan lain ka karant, mahila kee maut
प्रेमपुर(कन्नौज)। इलाके के ग्राम मिघौली में घरों में हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ गया। मोबाइल को चार्जिंग पर लगा रही महिला की मौत हो गई। करंट की चपेट में आने से किशोरी और एक महिला झुलस गई। हादसे से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सोमवार को मिघौली गांव के घरों में एचटी लाइन का करंट दौड़ गया। गांव के देवेश सक्सेना की पत्नी सीमा (35) मोबाइल चार्ज करने के लिए लगा रही थीं। तभी करंट लग गया। इससे वह झुलस गईं। गांव की लालू पुत्री ग्रीश जाटव व शहनाज बेगम भी करंट से झुलस गईं। ग्रामीण आनन-फानन में तीनों को सौ बेड अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने सीमा को मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सीमा के शव पर परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल था। मृतक के पति गांव में ही परचून की दुकान किए हैं। एक बेटा व एक बेटी है। जानकारी पर विशुनगढ़ के प्रभारी निरीक्षक कृष्णलाल पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि घरों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है। कई बार शिकायत के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारियों ने लाइन को नहीं हटवाया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मोबाइल चार्जर लगाते समय हुआ हादसा: अधिशासी अभियंता
विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता रवींद्र कुमार ने बताया कि महिला को घर में मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट लगा है। इससे मौत हो गई। महिला को बचाने के प्रयास में किशोरी व दूसरी महिला झुलसी है। घर में हाईटेंशन लाइन लाइन का करंट दौड़ने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed