{"_id":"5fe23d588ebc3e3e7e21fe21","slug":"ghar-mein-ghusakar-mahila-se-chhedakhaanee-graameenon-ne-peeta-kannauj-news-knp601549658","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, ग्रामीणों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, ग्रामीणों ने पीटा
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। इलाके के एक गांव में युवक रात के समय किसान के घर में घुस गया। वह महिला से छेड़खानी करने लगा। महिला की चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक को पकड़ कर पीट दिया। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया।
सोमवार को इलाके के गांव आदमपुर निवासी शिवराम उर्फ गल्लू पुत्र रामकिशन रात करीब 12 बजे एक किसान के घर में घुस गया। वह सो रही किसान की पत्नी से छेड़खानी करने लगा। किसान की पत्नी के शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंच गए। इन्होंने शिवराम उर्फ गल्लू को पकड़ कर पीट दिया। इसके बाद फोन कर पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
मंगलवार सुबह पीड़िता के पति ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवक को जेल भेज दिया।