{"_id":"0e4c6111b2061feffab67161a635c5fc","slug":"generators-of-fire-getaway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनरेटर में आग से भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनरेटर में आग से भगदड़
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Wed, 25 Nov 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
उप संभागीय परिवहन कार्यालय के बाहर रखा जनरेटर अचानक
विज्ञापन
तेज लपटों के साथ जलने लगा। आननफानन में पहुंचे फायर ब्रिगेड के
कर्मचारियों ने आग बुझाई। इससे कार्यालय में भगदड़ मच गई।
एआरटीओ कार्यालय में मंगलवार को कामकाज चल रहा था। सुबह एक बजे के करीब अचानक जनरेटर में आग की लपटें उठने लगीं। यह देख कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारी व मौजूद लोग भाग खड़े हुए। वहीं अधिकारी भी कार्यालय छोड़कर बाहर निकल आए। तत्काल सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।
करीब 45 मिनट बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। कुछ लोग जनरेटर के ऊपर से निकले बिजली के तारों में शार्टसर्किट होना तो कोई सफाई के दौरान कूड़े के ढेर में लगाई गई आग से उठी चिंगारी से आग लगने की बात कर रहा है।