फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Gangemu the Jagram , Suman from Behrin Marie stake

गांगेमऊ से जगराम, बेहरिन से सुमन ने मारी बाजी

Wed, 24 Feb 2016 12:25 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Wed, 24 Feb 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Gangemu the Jagram , Suman from Behrin Marie stake

सदर, जलालाबाद, उमर्दा, सौरिख और हसेरन विकास खंड में

विज्ञापन
ग्राम सभा सदस्य के रिक्त 45 पदों के लिए वोटों की गिनती शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। जीतने वालों के चेहरों पर जहां खुशी की लहर दौड़ी, वहीं हारने वाले खेमे मायूसी छा गई। कोई एक तो कोई दो वोट वहीं किसी ने भारी अंतर से जीत दर्ज की।

सदर विकास खंड में गांगेमऊ के वार्ड 15 से जगराम सिंह ने बाजी मारी, जबकि बेहरिन के वार्ड एक में सुमन ने पुष्पा देवी को 22 मतों से हरा दिया। वार्ड दो में आरती को रीना ने दो वोट से हरा दिया, जबकि वार्ड आठ में ऊषा, नौ से राजेश और वार्ड 15 से राजकुमार ने बाजी मारी।

ग्राम सभा सहिल्लापुर में वार्ड सात से रेखा, बरौली के वार्ड 10 से कैलाश सिंह, वार्ड 11 से निशा, वार्ड 12 से ममता, वार्ड 15 से रामवती, ग्राम सभा जलालपुर अमरा में वार्ड एक से रामप्रकाश, वार्ड तीन से शिवराज, वार्ड चार से सोमवती, वार्ड पांच से ममता, वार्ड आठ से अवधेश, वार्ड नौ से रामदास, वार्ड 10 से माधुरी विजयी रहीं।

इस दौरान नायब तहसीलदार एडीओ सांख्यिकी राजेश दुबे, आरओ रामशंकर, एआरओ जितेंद्र तोमर व सर्वेश कटियार ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नरेश चंद्र तिवारी अपर जिला बचत अधिकारी, विजय बहादुर यादव, अवनीश चंद्र कनिष्ठ लिपिक नलकूप खंड, ध्रुवराम मत्स्य विभाग की टीम ने काउंटिंग संपन्न कराई।

जलालाबाद विकास खंड में रिक्त 140 ग्राम पंचायत सदस्यों में से 137 पदों पर निर्विरोध सदस्य निर्वाचित हो गए थे। शेष तीन पदों पर चुनाव हुआ। इसमें जसौरा ग्राम पंचायत के वार्ड छह से मुंशीलाल, फिरोजपुर तारन ग्राम सभा के वार्ड पांच से सुमन देवी, वार्ड आठ से मीरा देवी विजयी हुईं।

मंगलवार की सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। जसौरा के वार्ड छह में कुल 101 वोट पड़े। इसमें मुंशीलाल को 63 व शिवम को 35 मत मिले। तीन वोट निरस्त हो गए। फिरोजपुर तारन के वार्ड पांच में हुए चुनाव में कुल 65 वोट पड़े। इसमें सुमन देवी को 45 वोट, कुसुमा को 20 वोट मिले।

इसी पंचायत के वार्ड आठ में 73 वोट पड़े। इसमें मीरा पत्नी कुलदीप को 37 व राधा देवी को 35 वोट मिले। एक वोट निरस्त हो गया। मतगणना के दौरान आरओ सहायक चकबंदी अधिकारी रामलाल व एआरओ अशोक कुमार, स्टेटिक मजिस्ट्रेट अनिल यादव, बीडीओ केबी शुक्ला, राना प्रताप व विनोद चतुर्वेदी सहित गुरसहायगंज कोतवाली व जसोदा चौकी का पुलिस फोर्स तैनात रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed