फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ganga's water level decreased, Kali river is increasing trouble

Kannauj News: गंगा का जलस्तर घटा, काली नदी बढ़ा रही मुसीबत

Wed, 20 Aug 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ganga's water level decreased, Kali river is increasing trouble
कन्नौज। लगातार चार दिन से गंगा का जलस्तर बुधवार को भी कम हुआ है पर काली नदी उफान पर है। बाढ़ प्रभावित कई गांव जलमग्न हैं। लोग नाव से आवागमन कर रहे हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फसलें डूबकर बर्बाद हो गई हैं। सब्जी की खेती करने वाले किसानों को आर्थिक क्षति हो रही है।
विज्ञापन

खतरे के निशान पर पहुंचा जलस्तर धीरे धीरे कम हो रहा है। चार दिन में 10 सेंटीमीटर जलस्तर घट गया है पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्राें में मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बाढ़ प्रभावित गांव मेंहदीपुर,चौराचांदपुर, कासिमपुर, बक्सीपुर्वा, गंगूपुर्वा, दाईपुर, कटरी गंगपुर, महमूदपुर बीजा, गुमटिया, महमूदपुर वीजा, सलेमपुर तारा बांगर, चौधरियापुर बांगर आदि गंगा व काली नदी की तलहटी में बसे गांव जलमग्न हैं। खेतों में पानी भरने से फसलें चौपट हो गई हैं। जलभराव के कारण मकानों की नींव खिसकने लगी हैं। ग्रामीण नाव से आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण ट्रैक्टर, बाइक जैसे वाहन व कीमती सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए नाव का सहारा ले रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। बचाव एवं राहत के लिए गंगा व काली नदी के तलहटी क्षेत्रों में कई टीमें तैनात की गई हैं। ग्रामीणों को ऊंचाई वाले सुरक्षित स्थानों पर बने कैंपों में पहुंचाया जा रहा है। बाढ़ के चलते चौधरियापुर बांगर से मेहंदीपुर जाने वाली सड़क पर पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह का कहना है कि गंगा का जलस्तर धीरे धीरे घट रहा है। प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पर नजर रखे हुए है। आवश्यक खाद्य सामग्री व दवाइयां प्रभावितों को वितरित की जा रही है। कटरी के निचले इलाकों से ग्रामीणों को राहत कैंप व ऊंचाई वाले स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed