Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ganga water entered 150 meters in Kasimpur

Kannauj News: कासिमपुर में 150 मीटर तक घुस गया गंगा का पानी

Sun, 05 Jan 2025 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Ganga water entered 150 meters in Kasimpur
कासिमपुर गांव में गंगा से हो रहे कटान को देखते डीएम शुभ्रांत शुक्ल - फोटो : कासिमपुर गांव में गंगा से हो रहे कटान को देखते डीएम शुभ्रांत शुक्ल
कन्नौज। नरौरा बांध से गंगा में छोड़ा गया पानी कासिमपुर गांव में 150 मीटर तक पहुंच गया। गंगा ने गांव में 20 मीटर तक कटान कर दिया। इससे ग्रामीण सहम गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए अमर उजाला ने रविवार के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने रविवार को गांव पहुंचकर कटान का जायजा लिया और जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बाढ़ से निजात मिले कासिमपुर को कुछ ही महीने बीते और एक बार फिर गंगा जल ने गांव में दस्तक दे दी। गंगा में जलस्तर बढ़ने से गांव में कटान शुरू हो गया। गांव में 20 मीटर कटान हो गया। ग्रामीणों के मकान भी जद में आ गए। नवंबर 2024 में कटान में पांच घर गंगा में समा गए थे। अब दोबारा कटान होने से लोग सुरक्षित स्थान की ओर पलायन करने लगे हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कटान को रोकने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सदर एसडीएम रामकेश सिंह ने बताया कि कटान के चलते ग्रामीणों को गांव खाली करने के लिए कहा गया है। प्रधान से सूची तैयार कराकर ग्रामीणों के पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी। उधर, कासिमपुर गांव के बाशिंदों ने अपना आशियाना तोड़ना शुरू कर दिया है। घर की ईंटों और गृहस्थी के साथ ग्रामीण सुरक्षित स्थान पर जाने लगे हैं। बारिश के समय आई बाढ़ और नवंबर में बढ़े जलस्तर के बाद जनवरी की शुरुआत में गंगा के जलस्तर ने ग्रामीणों को परेशान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed