फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ganga tat se shuroo huee philm kailaashee kee shooting

गंगा तट से शुरू हुई फिल्म कैलाशी की शूटिंग

Fri, 21 Feb 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
ganga tat se shuroo huee philm kailaashee kee shooting
फिल्म कैलाशी के मुहूर्त में शामिल फिल्म से जुड़े कलाकार, डायरेक्टर और अन्य लोग। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। महादेवी गंगा तट पर पूजा अर्चना के बाद फिल्म कैलाशी की शूटिंग शुरू हुई। गंगा तट पर मुंबई के मशहूर कलाकार व फिल्म यूनिट के लोग डेरा जमाए रहे। फिल्म की शूटिंग देखने के लिए आसपास गांव के लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

फिल्म कैलाशी एनएम प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड तथा द लार्ड कृष्णा टेली फिल्मस के बैनर तले बन रही है। फिल्म का मुहूर्त गणेश पूजन व मां गंगा की आरती के साथ हुआ। फिल्म के प्रोड्यूसर व डायरेक्टर पी. आचार्या ने बताया कि फिल्म कैलाशी कामेडी ड्रामा है। इसमें धार्मिक टच दिया गया है। फिल्म में स्वर्ग से लेकर पृथ्वीलोक तक की कहानी दिखाई गई है। सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्म हिंदी में होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग कन्नौज के महादेवी घाट से शुरू की जा रही है। यह फिल्म कन्नौज के कई धार्मिक स्थलों के साथ ही यूपी के अन्य हिस्सों और मुंबई में भी शूट की जाएगी। कन्नौज के कुछ चेहरों समेत नए कलाकारों को भी फिल्म में मौका दिया गया है। फिल्म के लीड एक्टर जीत रस्तोगी इससे पहले कई फिल्में कर चुके हैं। हिंदी फिल्म प्रतिबिंब, भोजपुरी फिल्म सनकी दरोगा में मशहूर एक्टर रवि किशन के साथ कर चुके हैं। जीत रस्तोगी मूल रूप से सीतापुर के रहने वाले हैं। वहीं विलेन का किरदार निभाने वाले मनोज बख्शी इससे पहले बजरंगी भाई जान, पानीपत , जब तक है जान जैसी सफल फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म के प्रोड्यूसर व डायरेक्टर पी आचार्या स्क्रिप्ट राइटर हैं। वह सामाजिक मुद्दों पर फिल्म बनाते रहते हैं। इससे पहले वह चोला बदलो चंदा मिलेगा , आखिरी खत बना चुके हैं। इनका उपन्यास कपाली का रावण राज पब्लिश होने वाला है। वह यह मूल रूप से गोरखपुर के खजानी क्षेत्र के रहने वाले हैं। फिल्म में पार्वती का रोल निभा रहीं अशिंका तिवारी न्यूकमर हैं। वह कन्नौज की रहने वाली हैं। मुहूर्त के मौके पर सर्वेश दुबे, स्वामी गणेशानंद महाराज, स्वामी प्रकाशानंद महाराज, आकाश दुबे, ललित राठौर, अनिल द्विवेदी मनीषी तथा सुरक्षा व्यवस्था के लिए चौकी प्रभारी मेहंदीघाट जसवंत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed