फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ganga Ghat illuminated with Aarti

Kannauj News: आरती से रोशन हो उठा गंगा घाट

Wed, 31 May 2023 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 31 May 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Ganga Ghat illuminated with Aarti
कन्नौज। शहर के मेहंदीघाट स्थित गंगा का तट मंगलवार की शाम आरती से रोशन हो उठा। वाराणसी से आए आचार्यों ने विधिविधान से गंगा आरती कराई। भक्तों के जयकारों के बीच हुए शंखनाद से पूरा इलाका गूंज उठा। लखनऊ और फर्रुखाबाद से आए कलाकारों ने इस दौरान भक्ति गीतों से समा बांध दिया।
विज्ञापन

गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में मेहंदीघाट पर जिला प्रशासन की ओर से गंगा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण व सांसद सुब्रत पाठक और डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने मिलकर किया। दीप प्रज्ज्वलित कर शुरू हुए कार्यक्रम के दौरान वाराणसी के आचार्यों ने विधिविधान से गंगा आरती कराई। इस मौके पर भक्तों के जयकारों एवं शंखनाद से पूरा मेहंदी घाट गूंज उठा।
विज्ञापन

समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि इस पावन अवसर पर बहुत ही मनोरम दृश्य देखने को मिल रहा है। यह सौभाग्य है जो हम सभी को मां गंगा की आरती करने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि आज का दिन किसी महोत्सव से कम नहीं है। सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि मां गंगा का स्थान हमारी संस्कृत से है, जिसका वर्णन नहीं किया जा सकता। मां गंगा से सभी लोग जुड़े हैं, हमारे जितने भी धार्मिक कार्य होते हैं वह भी मां गंगा से जुड़े हैं। अंग्रेजों के समय से मां गंगा का किस प्रकार दोहन हुआ है और गंदे नाले आदि अनेक प्रकार से गंदगी फैलाई गई। हमारे देश के प्रधानमंत्री ने मां गंगा की सफाई के लिए काम किया है और जन-जन को प्रेरणा दी है। सरकार ने मां गंगा की सफाई के लिए कड़े कदम उठाए हैं। इस दौरान एडीएम आशीष सिंह, एएसपी डॉ. अरविंद कुमार, एसडीएम सदर गरिमा सिंह, सीओ सदर डॉ. प्रियंका बाजपेई, जिला पर्यटन अधिकारी डॉ. चित्रगुप्त सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अमला और श्रद्घालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
कलाकारों ने बांधा समा, संग्राम सिंह ने आल्हा से भरा जोश
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने अपनी पेशकश से समा बांध दिया। स्थानीय लोक गायक संग्राम सिंह ने वीर रस में आल्हा गायन कर लोगों में उत्साह भर दिया। समाज कल्याण मंत्री ने संग्राम सिंह का उत्साहवर्द्धन किया और उनकी प्रतिभा की खुले मन से सराहना की। लखनऊ से आए प्रसिद्ध भजन गायक किशोर चतुर्वेदी और उनकी टीम ने भजन गायन कार्यक्रम पेश किया। फर्रुखाबाद के युवा कलाकारों ने बृज के श्रीकृष्ण मयूर नृत्य का प्रदर्शन किया। लोगों ने इसे खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed