फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ganga bath was stolen by dodging the police

पुलिस को चकमा देकर चोरी छिपे किया गंगा स्नान

Mon, 01 Jun 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Ganga bath was stolen by dodging the police
चियासर गंगा घाट पर लगी भक्तों की भीड़ - फोटो : KANNAUJ
फोटो 08- शहर के महादेवी घाट पर सन्नाटे की स्थिति।
विज्ञापन

फोटो 09- चियासर घाट पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु।
फोटो 10- चियासर घाट पर श्रद्धालुओं को रोकते गुरसहायगंज कोतवाल राजा दिनेश सिंह।
पुलिस को चकमा देकर चोरी छिपे किया गंगा स्नान
क्रासर
गंगा घाटों पर तैनात रही पुलिस, श्रद्धालुओं को रास्ते से लौटाया गया
-गांव की पगडंडियों से सूने स्थान पर लगाई डुबकी
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज/मानीमऊ। गंगा दशहरा पर घाटों पर पुलिस के पहरे से सन्नाटा रहा। सुबह घाटों की ओर जाने वाले रास्ते बंद कर दिए गए थे। इससे औरैया, इटावा, हरदोई और आसपास के कस्बों से गंगा स्नान की आस में पहुंचे श्रद्धालुओं को लौटना पड़ा। कई श्रद्धालु पुलिस को चकमा देकर पगडंडियों से गंगा किनारे पहुंचे। इन्होंने सूनी जगह स्नान किया।
गंगा दशहरा पर शहर के महादेवी घाट पर मेला लगता है। कई जिलों से पहुंचे श्रद्धालु स्नान करते हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते प्रशासन ने मेले और स्नान पर रोक लगा दी थी। रविवार रात महादेवी घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं को पुलिस ने लाठियां पटक कर भगा दिया था। सोमवार सुबह हरदोई रोड, मियांगंज गांव के सामने पुलिस ने बैरियर लगा दिए। घाट की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं को रोक दिया। इसके बाद भी लोग गुमटियां, मेहंदीपुर, गदनपुर नराह, सकरी खुर्द, अड़ंगापुर और दुर्जनापुर गांव होते हुए गंगा किनारे पहुंच गए। महादेवी घाट पर सन्नाटा रहा। सदर कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक पुलिस टीम के साथ गश्त करते रहे। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि गंगा स्नान के लिए जाने वालों को लौटा दिया गया। अभी धार्मिक अनुष्ठानों पर पाबंदी है। लोग इसमें सहयोग करें।
विज्ञापन

इनसेट...
चियासर घाट पर लगाई डुबकी
गुगरापुर। पुलिस की सुस्ती से चियासर गंगा घाट अनलॉक रहा। श्रद्धालुओं ने यहां स्नान किया। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की जानकारी पर पुलिस बल के साथ पहुंचे कोतवाल राजा दिनेश सिंह ने फटकार लगाकर वापस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed