फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ganesh Festival

महोत्सव में सजा मां शेरावाली का दरबार

Fri, 25 Sep 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज Updated Fri, 25 Sep 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
ganesh Festival
कस्बे के मंडी बाजार स्थित शनि देव मंदिर में चल रहे दसवें गणेश महोत्सव के पांडाल में सजी मां दुर्गा की सजीव झांकी को देखने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस मौके पर भक्ति गीतों पर श्रद्धालुओं ने जमकर तालियां बजाई। पांडाल में गणपति के जयकारों की धूम मची रही।
विज्ञापन


गणेश महोत्सव पांडाल में पिछले छह दिनों से निरंतर कार्यक्रमों का आयोजन चल रहा है। गणेश पुराण व श्रीमद्भागवत कथा सुनने को दिन में लोगों की भीड़ उमड़ती है। वहीं रात में सजीव झांकियों का प्रस्तुतीकरण किया जाता है। गुरुवार रात मां शेरावाली का दरबार सजाया गया। शेर का रुप धरे बाल कलाकार ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन


 बाद में मोहल्ले के कई बच्चों ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। बाद में महाआरती का आयोजन हुआ। जिसमें कमेटी के पदाधिकारी गोला गुप्ता, रामऔतार मनवसिया, सभासद पंकज गुप्ता, मनीष प्रजापति, मिथलेश बाथम, राजा अवस्थी ने भगवान गणेश की आरती उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विसर्जन आज
तिर्वा। शनिवार की सुबह गणेश प्रतिमा के विसर्जन पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह विसर्जन यात्रा शनिदेव मंदिर से शुरू होकर गांधी चौक चौराहे से होती हुई सिद्धपीठ मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर तक जाएगी। पंचवटी सरोवर में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की जा रही है।


गणपति को लगाया छप्पन भोग
कन्नौज। शहर के कटरा मोहल्ला में 19 वें गणेश महोत्सव में गुरुवार रात छप्पन भोग कार्यक्रम का आयोजन टंडन परिवार ने किया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इससे पहले भक्त महाआरती में शामिल हुए। इसमें 25 तरह के मिष्ठान, 7-7 तरह की मेवा व फल, आठ प्रकार की दालमोट सहित अन्य चीजें गणपति बप्पा को अर्पित की गई। देर रात तक गणेश जी का महाभिषेक कार्यक्रम चला। शहर व आसपास क्षेत्रों से गणेश भगवान के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। 26 को हवन, महाआरती व 9 बजे प्रसाद भंडारा वितरण एवं 27 को भव्य विजय यात्रा सुबह नौ बजे से निकाली जाएगी। आयोजक गणेश सेवा समिति ने नगर के सभी भक्तों से बड़ी संख्या में विजय यात्रा में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed