फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   galan badhane se din bhar thithurate rahe log

गलन बढ़ने से दिन भर ठिठुरते रहे लोग

Tue, 17 Dec 2019 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
galan badhane se din bhar thithurate rahe log
रेलवे रोड पर कागज जलाकर सर्दी से निजात पाते लोग। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। बारिश के बाद मौसम में अचानक तब्दीली आ गई है। पिछले कई दिनों से गलन बढ़ने का सिलसिला जारी है। सुबह धूप न निकलने से गलन बढ़ गई है। लोगों ने सर्दी से निजात पाने के लिए अलाव का सहारा लिया। जिला अस्पताल में खांसी, जुकाम, दमा जोड़ों के दर्द के अधिकतर मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 16.06 व न्यूनतम 11.04 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से लोग सर्दी से ठिठुरते नजर आए। कार्यालयों में अधिकतर अधिकारी व बाबू रूम हीटर लगाकर सर्दी से निजात पाकर कामकाज निपटाते नजर आए। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। जिला अस्पताल में करीब साढ़े तीन सौ लोगों ने ओपीडी में पहुंचकर दवा ली। सीएमएस डॉ.यूसी चतुर्वेदी ने बताया कि सर्दी से रोगी अधिक बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

सर्दी लगने से हालत बिगड़ी
कन्नौज। जलालाबाद कस्बा निवासी सचिन मिश्रा को सोमवार को सर्दी लग गई। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सक वीके शुक्ला ने काफी देर तक सामान्य अवस्था में लाने के लिए प्रयास किया। हालत में किसी तरह का सुधार न होने पर कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया। 108 एंबुलेंस से हैलट भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed