{"_id":"acb575cda3f60cf7662eba9b8f0f5f9f","slug":"furore-over-ambedkar-statue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर प्रतिमा टूटने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर प्रतिमा टूटने पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरसहायगंज क्षेत्र के गांव सराय दौलत में अंबेडकर पार्क में लगी बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को एक युवक ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे तनाव फैल गया। जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। कई बसपा नेताओं भी घटनास्थल पर पहुंचकर नाराजगी जताई। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आननफानन में क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत कराई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोपी युवक को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। मामले में एक युवक के खिलाफ गुरसहायगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। अब पुलिस ने मूर्ति के सुरक्षा के लिए दो सिपाहियों को तैनात कर दिया है।
सराय दौलत गांव स्थित अंबेडकर पार्क में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को उनके अनुयायियों ने वर्ष 2000 में स्थापित किया था। मूर्ति स्थापित वाले स्थान को अंबेडकर पार्क का नाम देकर लोगों ने इसकी देखरेख के लिए एक समिति बनाई थी। इसके अध्यक्ष रामचंद्र मौर्य हैं। वह पार्क के पास ही स्थित अपने मकान में रहते हैं। पार्क के निकट में ही कब्रिस्तान है।
उन्होंने बताया कि पार्क की सुरक्षा को लेकर कब्रिस्तान की ओर कंटीली झाड़ियां लगाई गई हैं। मंगलवार को सराय दौलत निवासी शाकिर का पुत्र जाकिर उर्फ बल्ला वहां आया। उसने उनके रामचंद्र मौर्य के पुत्र कार्तिक सागर से झाड़ियां हटाने को कहा। जब उसने मना किया तो जाकिर ने मूर्ति तोड़ देने की धमकी दी। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हुई।
विज्ञापन
रामचंद्र के मुताबिक बुधवार की सुबह जब वह पार्क में गए तो देखा तो मूर्ति का एक हाथ टूटा जमीन पर पड़ा है। मूर्ति के सिर के पिछले हिस्से में ईंट मारने के निशान हैं। अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने की सूचना मिलते ही पूरे गांव व आसपास के क्षेत्र के लोग इकट्ठा हो गए। तनातनी की स्थिति देख कोतवाल संतोष व्यास, छिबरामऊ एसडीएम महेश चंद्र दीक्षित भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों ने नाराजगी जता रहे लोगों को समझाकर शांत कराया और तुरंत मिस्त्री बुलाकर मूर्ति की मरम्मत का कार्य शुरू कराया। सीओ सदर अंबरीष भदौरिया ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता किए।
घटना के संबंध में रामचंद्र मौर्य के पुत्र कार्तिक सागर ने जाकिर के खिलाफ अंबेडकर मूर्ति तोड़ने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने नामजद अभियुक्त की तलाश में उसके घर पर दबिश दी लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी का कहना है कि अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने के मामले को गंभीरता से लिया गया है। धार्मिक भावनाओं को भड़काकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए हैं।