{"_id":"8c6a32d27730d7be3b89460962e33ca0","slug":"funke-transformer-repairs-now-under-construction-will-be-in-workshop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुंके ट्रांसफार्मर अब निर्माणाधीन वर्कशाप में होंगे रिपेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुंके ट्रांसफार्मर अब निर्माणाधीन वर्कशाप में होंगे रिपेयर
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Thu, 04 Feb 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। अब उनको फुंके हुए ट्रांसफार्मर को बदलवाने के लिए कई दिनों तक इंतजार नहीं करना होगा। शासन के निर्देश पर बहादुरपुर उज्जैना में ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग वर्कशाप का निर्माण हो रहा है। मार्च माह के बाद यहां काम शुरू कर दिया जाएगा।
जिले में प्रतिमाह करीब 80 से 90 ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग या अन्य कारण से फुंक जाते है। उपभोक्ताओं को इन्हें बदलवाने के लिए कई दिनों तक स्टोर के चक्कर लगाने पड़ते हैं। स्टोर में ट्रांसफार्मर उपलब्ध न होने से उपभोक्ता को सुविधा शुल्क देना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए कन्नौज संसदीय क्षेत्र से सांसद डिंपल यादव के प्रयास से बहादुरपुर उज्जैना में तीन करोड़ रुपये से अधिक लागत से वर्कशाप का निर्माण कराया जा रहा है।
यहां पर दस केबीए से लेकर चार सौ केबीए तक के ट्रांसफार्मर अत्याधुनिक तकनीक व मशीनों से रिपेयर किए जाएंगे। अधिशाषी अभियंता विद्युत पीराम ने बताया कि यहां पर जिले के फुंके ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग होने के साथ-साथ आसपास जनपदों के भी ट्रांसफार्मर रिपेयर होंगे। एक माह में करीब डेढ़ सौ लेकर दो सौ ट्रांसफार्मर रिपेयर करने की व्यवस्था वर्कशाप में होगी। अभी तक जिले के फुंके हुए ट्रांसफार्मरों को कानपुर, फर्रुखाबाद, बरेली सहित कई अन्य जनपदों को भेजा जाता था। रिपेयर होकर समय से न आ पाने के कारण स्टोर में ट्रांसफार्मर समाप्त हो जाते थे। इससे किसान व अन्य उपभोक्ता भटकते रहते थे। मार्च माह के बाद किसानों व अन्य उपभोक्ताओं की ट्रांसफार्मर संबंधी समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
जिले में लगे ट्रांसफार्मर की जांच न हो पाने से अधिकतर ट्रांसफार्मर तेल की कमी या अन्य कारण से फुंक जाते हैं। अधिशाषी अभियंता की माने तो स्टाप की कमी के चलते अवर अभियंता ट्रांसफार्मर की जांच करने गांव व शहर में नहीं जाते। इससे ट्रांसफार्मर में तेल की कमी हो जाने या अन्य कारणों से ट्रांसफार्मर फुंक जाते है। मालूम हो कि विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक ट्रांसफार्मर का माह में एक बार स्थलीय निरीक्षण करना चाहिए। यदि तेल की कमी है तो उसे पूरा करे। इससे ट्रांसफार्मर को फुंकने से बचाया जा सकता है।