फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Free services at the hospital were reported to paste

अस्पताल में चस्पा हुई नि:शुल्क सेवाओं की सूचना

Mon, 06 Mar 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Mon, 06 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Free services at the hospital were reported to paste
सूचना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सौ शैय्या अस्पताल में कमियां छिपाने के लिए नि:शुल्क सेवाओं की सूचना चस्पा कर दी गई। इस सूचना की आड़ में भी अवैध वसूली के खेल किए जा रहे हैं। सौ शैय्या अस्पताल में अवैध वसूली को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसी का असर दिखा कि एंटी रैबीज इंजेक्शन (एआरवी) में तैनात दंत सहायक राहुल यादव को डेंटल विभाग में भेज दिया गया है। वहीं, अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर नि:शुल्क सेवाओं की सूचना दरवाजे पर चस्पा कर दी गई है।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. कुलदीप यादव ने बताया कि निजी कार्य से बाहर हूं, लेकिन लगातार अवैध वसूली और घूसखोरी की शिकायतें मिल रही हैं। लौटने पर जांच कराकर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया कि अस्पताल में कर्मचारी स्थानीय स्तर के ही हैं। इस वजह से उनकी लोगों में गहरी पैठ है। पहले भी कर्मचारियों को हिदायत दी थी, लेकिन फिर भी शिकायतें लगातार मिल रही हैं। बताया कि हर विभाग में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिसका कंट्रोल रूम मेरे कक्ष में होगा और वहीं से कर्मचारियों पर निगरानी करूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed