{"_id":"5f06063e8ebc3e63af6cad42","slug":"fraud-kannauj-news-knp5700954181","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास के नाम पर ठगी करने वाले को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास के नाम पर ठगी करने वाले को पकड़ा
विज्ञापन
तालग्राम। आवास दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पत्नी के नाम पीएम आवास दिलाने के नाम पर पलिया निवासी चंदगीराम से लखनऊ के चौक में रहने वाले युवक ने फोन पर चार हजार रुपये मांगे थे।
बुधवार को युवक रुपये लेने पलिया आया। चंदगीराम का आवास पहले ही स्वीकृत हो गया था। उन्हें ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से युवक को पकड़ लिया और फोन कर पुलिस बुला ली। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह हरदोई के एक महाविद्यालय में बीए फाइनल का छात्र है।
लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करता था। लॉकडाउन में नौकरी चली गई। बेरोजगार हो गया। वेबसाइट पर आवास लाभार्थियों की सूची देखकर रुपये ठगने की योजना बनाई थी। प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है।