{"_id":"5fdb8e758ebc3e3b5b1e72c8","slug":"fra-an-hiren-neveu-geschloe-winst-klo-kannauj-news-knp6005137122","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत करने पर महिला व उसके भतीजे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत करने पर महिला व उसके भतीजे को पीटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सौरिख। फसल में नुकसान की शिकायत लेकर पहुंची महिला व उसके भतीजे को गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। हालत गंभीर होने पर युवक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ग्राम कुसका नगरिया निवासी नन्हीं देवी पत्नी नयन प्रताप ने बताया कि गांव के ही कुछ बच्चों ने खेत में खड़ी आलू की फसल को नष्ट कर दिया था। शिकायत लेकर वह गांव के ही रामप्रकाश के घर पहुंची, जहां आरोपी ने अपने भाई धर्मेंद्र व राजेश के साथ मिलकर गाली गलौज व मारपीट की। भतीजे सचिन पुत्र बृजमोहन ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया। जहां हालत गंभीर होने पर सचिन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।