फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Four trains will be cancelled due to mega block

Kannauj News: मेगा ब्लाॅक से चार ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Sun, 16 Mar 2025 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Four trains will be cancelled due to mega block
कन्नौज। कानपुर में मेगा ब्लाक के चलते कासगंज-कानपुर रूट पर ट्रेनों का मेगा ब्लाॅक लिया गया है। जिसके चलते इस रूट पर भी चार ट्रेनें निरस्त रहेंगी। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि लखनऊ जंक्शन से चलकर कासगंज जाने वाली पैसेंजर को 20 मार्च से 30 अप्रैल के मध्य निरस्त कर दिया गया है। इसी तरह आनंद बिहार टर्मिनल से छपरा जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन भी 20 मार्च से 28 अप्रैल के मध्य निरस्त रहेगी। लखनऊ जंक्शन से पुणे जाने वाली एक्सप्रेस और छपरा- फर्रुखाबाद एक्सप्रेस को 19 मार्च से 29 अप्रैल के बीच शार्ट टर्मिनेट कर चलाया गया है। तो वहीं, गोरखपुर बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन को 21 मार्च से लेकर 25 अप्रैल तक रिशेड्यूल किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कई ट्रेनों का रूट भी डायवर्ट किया गया है। यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए रेलवे द्वारा समय पर सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed