{"_id":"67e1b070aacf3844920ead14","slug":"four-people-booked-for-kidnapping-and-assaulting-a-youth-kannauj-news-c-214-1-knj1005-127500-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: युवक के अपहरण व मारपीट में चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: युवक के अपहरण व मारपीट में चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
कन्नौज। रुपये के लेनदेन के विवाद में पुजारी के बेटे का कार से अपहरण करके उसे पीटने के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन भाइयों समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर के संयोगिता मार्ग स्थित बांके बिहारी मंदिर के पुजारी पंडित अवतार शर्मा ने ग्राम ताजपुर निवासी रामचंद्र दुबे को एक लाख रुपये दिए थे। दो साल बीत जाने के बाद जब रुपये मांगे तो आरोपी ने रुपये देने से इन्कार कर दिया। रविवार की शाम को कॉल कर रुपये मांगे तो आरोपी रामचंद्र, अपने साथी अमन दुबे, उसके भाई शिवम व मिलन दुबे के साथ कई साथियों को लेकर घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। भीड़ जमा होती देख चले गए। इसके बाद बेटे सुनील शर्मा को पीटते हुए कार में अपहरण करके ले गए। ग्राम खिदिरपुर से आगे चलती कार से फेंक कर भाग निकले थे। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि चार आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।