फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   four laks answer sheet came from UP board

बोर्ड परीक्षा को आई चार लाख उत्तर पुस्तिकाएं

Mon, 29 Dec 2014 12:05 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Mon, 29 Dec 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
four laks answer sheet came from UP board
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा फरवरी माह में प्रस्तावित है। परीक्षा के लिए जिले में 130 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण पर पहले ही मुहर लग चुकी है। वहीं बोर्ड ने इंटरमीडिएट की प्रायोगात्मक परीक्षा के लिए 10 से 24 जनवरी की तिथि निर्धारित की है। बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं को भी डीआईओएस कार्यालय में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा शासन इस बार एक माह पहले आयोजित करा रहा है। ताकि शैक्षिक सत्र की शुरुआत हर में जुलाई माह में शुरू की जा सके। गठित चयन समिति ने परीक्षा के लिए 130 केंद्रों को हरी झंडी दी है। जिनमें परीक्षार्थियों के आवंटन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन


कक्ष निरीक्षकों की सूचियां डीआईओएस कार्यालय को प्राप्त हो चुकी हैं। जिसके आधार पर ड्यूटी लगाए जाने का कार्य चल रहा है। डीआईओएस ने बताया कि इंटरमडिएट की प्रायोगिक परीक्षा 10 से 24 जनवरी के बीच आयोजित होंगी। बोर्ड से नामावली व खेल एवं शारीरिक शिक्षा के लिफाफे प्राप्त हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन्हें विद्यालयों को भेजा जा रहा है। निर्देश दिए गए हैं कि तय समय में प्रायोगिक परीक्षा खत्म करा ली जाए। बताया कि बोर्ड से इंटरमीडिएट की ए कापी 2 लाख 28  हजार, बी कापी 56 हजार व हाईस्कूल की ए डेढ़ लाख, बी अस्सी हजार प्राप्त हो गई है।


डीआईओएस ने कहा कि परीक्षा केंद्र बनाए गए सभी विद्यालयों को निर्देश दिए गए है कि जरूरी संसाधनों को समय रहते पूर्ण कर लिया जाए। परीक्षा शुरू होने के दौरान फर्नीचर सहित किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीधे तौर पर विद्यालय को जिम्मेदार ठहराते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed