फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fort Union demolition set to SP

संघ ने की सपा का किला ढहाने की तैयारी

Sun, 12 Feb 2017 10:23 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज।
अमर उजाला/कन्नौज। Updated Sun, 12 Feb 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
Fort Union demolition set to SP
डेमो फोटो - फोटो : डेमो फोटो
राहुल दुबे
विज्ञापन

सीएम का पसंदीदा जिला कन्नौज में तीनों विधानसभा में सपा के विधायक हैं। भाजपा ने कन्नौज में सपा का गढ़ ढहाने के लिए मध्य प्रदेश के दो-दो संगठन मंत्रियों को मैदान में उतार दिया है। वहीं, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक भी प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। संघ ने बूथ स्तर तक अपनी व्यूह रचना गढ़नी शुरू कर दी है।जिला संघ प्रचारक आनंदजी ने बूथ स्तर तक संघ कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी कर दी है।

संघ के कार्यकर्ताओं को एक ही मंत्र दिया गया है डोर-टू-डोर जाकर बूथ मजबूत करो। ऐसे में संघ के कार्यकर्ता, भाजपा के कार्यकर्ताओं से इतर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान करने में जुटे हैं। एक संघ प्रचारक के मुताबिक संघ के कार्यकर्ताओं को वोट मांगने से ज्यादा नोटबंदी के दूरगामी परिणामों के बारे में ग्रामीणों से बात करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि नोटबंदी से क्षणिक मात्र ही दिक्कतें हुई थी।
विज्ञापन


उसके बाद अब देश को उससे ज्यादा फायदा होने वाला है। संघ प्रचारक के मुताबिक उन्हें भाजपा कार्यकर्ताओं से अलग जाकर प्रचार-प्रसार करने का जिम्मा सौंपा गया है। इसके  साथ ही वह गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़ समेत सभी भाजपा शासित राज्यों की सरकारों के गुणाें का बखान करने में जुटे हुए है। संघियों ने प्रचार-प्रसार में सर्जिकल स्ट्राइक जैसे मुद्दों को शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस पूरे प्रचार-प्रसार पर अटल आईटी सेंटर जिला कन्नौज से नजर बनाए हुए हैं। तीनों विधानसभा में लगे भाजपा कार्यकर्ताओं को सुबह-शाम मध्यप्रदेश के दोनों संगठन मंत्री और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के दिशा-निर्देश मिल रहे है। यही तीनों भाजपा की प्रचार-प्रसार की पूरी कमान संभाले हुए हैं।

भावनात्मक रूप से जोड़ने का कर रहे प्रयास
कन्नौज। संघ के कार्यकर्ताओं ने वोट मांगने के लिए भावनाओं को भी हथियार बनाया है। संघ के कार्यकर्ता दिनभर प्रचार-प्रसार के बाद जहां रात हो जाए, उसी क्षेत्र के गांव में कहीं न कहीं डेरा जमा लेते हैं। उसके बाद देर रात तक ग्रामीणों के साथ चौपाल के माध्यम से उनकी दिनचर्या को छूने का प्रयास करने में लगे रहते हैं। सूत्रों की माने तो रात प्रवास के दौरान वह संघ की संगठनात्मक शाखा को भी मजबूत करने के काम में जुटे हैं।


बताया गया है कि इसके साथ ही जिस गांव में रात में संघियों का प्र्रवास होता है वहां उस रात संघी पचास से अधिक संघ का कार्यकर्ता लिखित रूप से तैयार कर देते हैं। उन्हें बताया जाता है कि भाजपा के लिए काम के साथ ही हिंदुत्व के काम भी सहयोग करो। ऐसे वोट में हिंदुत्व का तड़का लगाने का काम भी संघ कार्यकर्ता करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed