फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   former minister of BSP could not win BDC

बसपा सरकार के पूर्व राज्यमंत्री नहीं जीत सके बीडीसी

Mon, 03 Jul 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Mon, 03 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
former minister of BSP could not win BDC
पूर्व राज्यमंत्री एवं बसपा जिलाध्यक्ष अजय भारती। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

 बसपा सरकार में कद्दावर राज्यमंत्री रहे और वर्तमान में बसपा जिलाध्यक्ष पद पर काबिज अजय भारती को बीडीसी चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा। विकास क्षेत्र हसेरन के अंतर्गत ग्राम पंचायत मढ़पुरा के वार्ड संख्या 18 से क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर उपासना सिंह ने जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी बसपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री अजय भारती को 481 वोटों से करारी शिकस्त दी। जीत के बाद उनके समर्थकों ने जश्न मनाया और जमकर मिठाई बांटी।

विज्ञापन


सोमवार को ब्लाक मुख्यालय पर परिणाम घोषित होते ही उपासना सिंह के समर्थक खुशी से झूम उठे। एडीएम वीपी सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक केशवचंद्र गोस्वामी की मौजूदगी में मतगणना शुरू हुई, जिसमें उपासना सिंह बैस ने 630 वोट प्राप्त हुए। वहीं प्रतिद्वंद्वी बसपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री अजय भारती 149 वोट पर ही सिमट गए। रिटर्निंग आफीसर डॉ. एके सिंह ने बताया कि कुल 809 वोट पड़े थे, जिसमें चार प्रत्याशी थे। ब्रजेश कुमार को चार वोट तथा एक अन्य प्रत्याशी को एक भी वोट नहीं मिला। इसके अलावा 28 वोट निरस्त हुए।
विज्ञापन


उपासना सिंह बैस को प्रमाणपत्र मिलते ही समर्थकों ने फूल-मालाओं से लाद दिया। उनके पति ब्रजेंद्र सिंह बैस ने बताया कि वह बिना किसी भेदभाव के भरपूर विकास कार्य कराएंगे। इस दौरान श्यामा प्रसाद द्विवेदी, ओमप्रकाश पाठक, दीपक पाठक, पपलू शाक्य, बिल्लू शर्मा, लल्ला सविता, नाथूराम कठेरिया, रामजी प्रजापति, श्रवण कुमार, राहुल, आलोक, राजू, सोनू सहित भारी संख्या में समर्थक मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed