{"_id":"67feb045b709fa443d04f99e","slug":"for-the-first-time-police-constables-will-be-trained-in-perfume-city-kannauj-news-c-214-1-knj1007-128610-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: इत्रनगरी में पहली बार होगी पुलिस आरक्षियाें की ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: इत्रनगरी में पहली बार होगी पुलिस आरक्षियाें की ट्रेनिंग
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में पहली बार नई भर्ती के पुलिस आरक्षियों की ट्रेनिंग होगी। इसके लिए रिजर्व पुलिस लाइन में व्यवस्थाएं की जा रहीं हैं। इससे पहले जिले में पुलिस में भर्ती हुए आरक्षियों का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। शैक्षिक अभिलेखों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद जिले में बाहर से आ रहे नई भर्ती के पुलिस आरक्षियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
शासन ने नई पुलिस आरक्षियाें की भर्ती की है। परीक्षा में उत्तीर्ण हुए आरक्षियों को प्रशिक्षित करने की कवायद तेज कर दी गई है। जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि कन्नौज से 543 युवा भर्ती हुए हैं, जिनमें 414 युवक और 123 युवतियां हैं। 22 अप्रैल से रिजर्व पुलिस लाइन में इन सभी का मेडिकल बोर्ड द्वारा मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। नवीन भर्ती के 552 सिपाहियों को कन्नौज जिले में तैनाती दी गई है, जिनमें 441 युवक और 111 युवतियां शामिल हैं। 21 जुलाई से 200 आरक्षियों को फाइनल ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रतिसार निरीक्षक सुखपाल सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
इनसेट--
सात मास्टर ट्रेनर भी होंगे प्रशिक्षित
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पहले जिले में प्रशिक्षण केंद्र नहीं था। इसके लिए उन्हाेंने उच्चाधिकारियों से पहल की थी। मास्टर ट्रेनर के लिए तीन इंस्पेक्टरों और चार सब इंस्पेक्टरों को ट्रेनिंग के लिए भेज दिया गया है।

इनसेट