फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   "For the convenience of the public distributed polls'

‘जनता की सुविधा के लिए बांटा पंचायत चुनाव’

Tue, 08 Sep 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज Updated Tue, 08 Sep 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
"For the convenience of the public distributed polls'
जनता की सुविधा के लिए पंचायत चुनाव दो हिस्सों में कराए जा रहे हैं। ताकि वह सहूलियत से अपने नेता का चुनाव कर सकें। उधर बिहार के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए सपा अकेले चुनाव लड़ेगी। सोमवार को रामाश्रय पहुंचे लोक निर्माण विभाग मंत्री शिवपाल यादव ने प्रेसवार्ता के दौरान यह बताया। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को संयम रखने के निर्देश दिए। इसके पूर्व वह बाबा जगतनरायन से आशीर्वा लेने उनके आश्रम पहुंचे।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर अपने निजी कार्यक्रम के तहत प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह रामाश्रम पहुंचे। यहां हेलीपैड पर सदर विधायक अनिल दोहरे, जिलाध्यक्ष मुन्ना दारोगा, भोजपुर विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख रजनीकांत यादव, समधन नगर अध्यक्ष गुफरान सिद्दीकी, अरशद जमाल सिद्दीकी, पूर्व चेयरमैन हाजी हसन आदि ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


हेलीकाप्टर से उतरकर मंत्री सीधे बाबा जगतनरायन के आवास पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे तक उनसे वार्ता कर आशीर्वाद लिया। बाबा के आश्रम पर उन्होंने सिर्फ भोजपुर के विधायक जमालुद्दीन को बुलाया। डेढ़ घंटे बाद आश्रम से बाहर निकले मंत्री ने आश्रम में बनाए गए गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान फर्रुखाबाद से आए तमाम सपा नेताओं ने वहां के एसपी की शिकायत की। आरोप लगाया कि वह भाजपा नेताओं के इशारे पर काम कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान सपा नेता राजन यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ममता कनौजिया, तालग्राम के पूर्व ब्लाक प्रमुख सोनू यादव, डीएम अनुज कुमार झा, एसपी कलानिधि नैथानी, एडीएम रमेश चंद्र यादव, एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य, एसडीएम छिबरामऊ संदीप कुमार, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन एसके श्रीवास्तव, एई नीरज वर्मा आदि मौजूद रहे।


मंत्री से मिलने को जमकर धक्का-मुक्की
गुरसहायगंज। रामाश्रम में मंत्रीजी से मिलने के लिए सपाइयों में जमकर धक्कामुक्की हुई। जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने वाले तमाम प्रत्याशी उनका आशीर्वाद लेने को आतुर रहे। उन्होंने सभी से दमदारी के साथ चुनाव लड़ने की बात कही। बाबा के आवास से निकले मंत्री सीधे हेलीपैड पहुंचे, जहां कई लोगों ने समस्याओं से संबंधित प्रार्थनापत्र दिए। बाद में मंत्री विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी को हेलीकाप्टर से लखनऊ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed