फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   For testing the bera one has to run 14 kms.

Kannauj News: बेरा जांच के लिए लगानी पड़ रही 14 किमी. की दौड़

Tue, 25 Mar 2025 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
For testing the bera one has to run 14 kms.
कन्नौज। तीन साल पहले मरीजों के सुनने की क्षमता की जांच के लिए जिला अस्पताल में साउंड प्रूफ कक्ष बनाया गया, जिसे बेरा जांच कहते हैं। कक्ष में तब से आज तक ताला लगा हुआ है और मरीजों को जांच के लिए 14 किलोमीटर दूर राजकीय मेडिकल काॅलेज की दौड़ लगानी पड़ रही है। वहीं, जिम्मेदार इस मामले में बचते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय बधिरता निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में बहरेपन के इलाज के लिए वर्ष 2022 में जिला अस्पताल में साउंड प्रूफ कक्ष के निर्माण को शासन ने मंजूरी दी थी। इसके बाद ओपीडी में दो कक्षों को खाली करा दिया गया। साउंड प्रूफ कक्ष तैयार कराया गया। कक्ष तैयार होने के बाद से उसमें ताला लगा हुआ है। ऐसे में मरीजों के सुनने की क्षमता की जांच के लिए ईएनटी डॉ. मोनिका सचान को मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ रहा है। वहां पर भी सप्ताह में दो दिन ही जांच होती है, ऐसे में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्हें दूसरे जिलों की दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया
केस एक : तिर्वा की रहने वाली 85 वर्षीय मिथलेश सोमवार को जिला अस्पताल कान की जांच कराने पहुंचीं, जहां पर डॉक्टर ने बेरा जांच की सलाह दी। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




केस दो : शहर के मकरंदनगर के रहने वाले आठ वर्षीय तनय पटेल को सुनाई कम पड़ रहा था। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने बेरा जांच की सलाह दी, लेकिन अस्पताल में सुविधा न होने के चलते उन्हें रेफर कर दिया गया।


इनसेट

राष्ट्रीय बधिरता बचाव एवं रोकथाम कार्यक्रम के तहत जिला अस्पताल में साउंड प्रूफ कक्ष तैयार कराया गया था। कक्ष तैयार हुए काफी समय बीत गया है, लेकिन मशीनें अभी तक उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। इस कारण मरीजों के सुनने की क्षमता की जांच नहीं हो पाती है।
-डॉ. शक्ति बसु, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed