{"_id":"5ebaabe38ebc3e90b43de83c","slug":"food-home-dilevery-in-kannauj-kannauj-news-knp559740540","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार की आबादी का क्षेत्र किया गया सील, कन्नौज में की जा रही होम डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हजार की आबादी का क्षेत्र किया गया सील, कन्नौज में की जा रही होम डिलीवरी
विज्ञापन
छिबरामऊ जिले की सामान्य स्थिति को बाहर से आए लोगों ने बिगाड़ दिया है। वहीं नगर में युवक के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद नगर की तीन हजार की आबादी वाले क्षेत्र को सील कर दिया गया है। मुस्लिम बहुल मोहल्ले किदवई नगर, सैयदबाड़ा व बिरतिया को सील किए जाने से रमजान माह में रोजेदारों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
हॉटस्पॉट में आने वाले 550 घरों में खाद्य सामग्री के अलावा दूध, सब्जी, फल व किराने का सामान पहुंचाया जा रहा है। एसडीएम गौरव शुक्ला ने बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्र में महेश चंद्र, सुरेंद्र मिश्रा व ऋषिपाल सिंह को मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
राजस्व लेखपाल आशीष अवस्थी, अश्वनी यादव, विक्रम सिंह व चकबंदी लेखपाल उपेंद्र कुमार, मनमोहन सिंह व प्रेम सिंह को लगाया गया है। नगर के लेखपाल विजयकांत शुक्ला व विशाल चौरसिया को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
अलग-अलग चरणों में तीनों मजिस्ट्रेट ड्यूटी करेंगे। नागरिकों को समय से खाद्य सामग्री, दूध, फल, सब्जी, किराना का सामान पहुंचवाया जाएगा। सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए गए हैं।