{"_id":"68b9e2d5b2977ed82906b819","slug":"focus-on-patrolling-and-picket-system-dig-kannauj-news-c-214-1-knj1006-136850-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"गश्त, पिकेट व्यवस्था पर फोकस रखें : डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गश्त, पिकेट व्यवस्था पर फोकस रखें : डीआईजी
विज्ञापन
कन्नौज। कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक हरीश चंदर ने कहा कि गंभीर घटना होने पर तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ इसकी सूचना उच्च अधिकारियों दें। वहीं, शिकायत पत्रों का समय सीमा के भीतर निस्तारण करें। अपराधों को रोकने को लेकर पैदल गश्त एवं पिकेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ बीट व्यवस्था प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करें। साथ ही अफवाहों पर कार्रवाई करें। वह गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित गोष्ठी में पुलिसकर्मियों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आरोपियों पर गुंडा एक्ट और गैंगस्टर लगाने के साथ शराब तस्करी पर लगाम लगाने के लिए छापा मारें। जमीन संबंधी विवादों में राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर मौके का भ्रमण कर समाधान कराने और महिला संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। वहीं, धार्मिक आयोजनों के लिए समयबद्ध अनुमति एवं निर्धारित मार्ग का अनुपालन कराने तथा गणेश विसर्जन के दौरान सुरक्षा, शांति एवं ट्रैफिक व्यवस्था की समुचित तैयारी करने तथा पीईटी परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रभावी प्रबंधन के लिए निर्देश दिए।
इसके बाद सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा ग्राम जुकइया में गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल व प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2025 के परीक्षा केंद्र जेपीएस का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।बैठक में एसपी विनोद कुमार, एएसपी अजय कुमार, सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय, सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह, सीओ छिबरामऊ सुरेश मलिक आदि मौजूद रहे।