फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Five villages each will be brightened by MP and MLA funds

Kannauj News: सांसद और विधायक निधि से जगमगाएंगे पांच-पांच गांव

Mon, 01 Sep 2025 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Five villages each will be brightened by MP and MLA funds
कन्नौज। बाबू कल्याण सिंह ग्रामीण जीवन ज्योति योजना के तहत जनपद के पांच-पांच गांवों को रोशन करने के लिए सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की सुविधा प्रदान करना और जीवन को बेहतर बनाना है। इसके लिए विभाग द्वारा सांसद और तीनों विधायकों से गांवों के प्रस्ताव मांगे गए हैं।
विज्ञापन



ग्रीन एनर्जी देने की दिशा में शासन की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। लोग सोलर एनर्जी की तरफ रुचि भी दिखा रहे हैं। बाबू कल्याण सिंह ग्रामीण जीवन ज्योति योजना के तहत जनपद के 20 गांवों में सांसद और विधायक निधि से सोलर लाइटें लगाई जानी हैं। प्रत्येक गांव में 10-10 सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएंगी। जिससे गांवों में ग्रीन एनर्जी से ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

यूपी नेडा परियोजना प्रभारी अधिकारी अनुपम रॉय ने बताया कि बाबू कल्याण सिंह ग्रामीण जीवन ज्योति योजना में सदर विधायक असीम अरुण के माध्यम से मियागंज, जलालाबाद और जलालाबाद की ग्राम पंचायत अलीनगर व गुगरापुर ब्लॉक के बल्लूपुर्वा के लिए प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। वहीं, छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय के माध्यम से कुंअरपुर लोधपुर, खजुरागढ़, माधौनगर, तालग्राम ब्लॉक के लाड़पुर नंगापुर्वा, तालग्राम ब्लॉक के ग्राम रसूलपर के लिए प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत के माध्यम से हसेरन ब्लॉक के गांव सरगौली, मढ़पुरा, खड़िनी बाजार, सौरिख ब्लॉक के बेहटा रामपुर व उमर्दा ब्लॉक के ग्राम भगतपुर्वा, मनीपुर्वा, औसेर बाजार व बेलामऊ सरैया बाजार के लिए प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। सांसद अखिलेश यादव के प्रस्ताव आना शेष हैं। सांसद के प्रस्ताव आने के बाद काम शुरू करा दिया जाएगा। कहा कि 75 वॉट के पैनल में 12 वॉट की सोलर लाइटें लगवाई जाएंगी। ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed