फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Five days water supply halt

पांच दिन से जलापूर्ति ठप

Wed, 24 Feb 2016 12:23 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Wed, 24 Feb 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Five days water supply halt

कस्बे में पंचायत घर के पास शहीद स्थल पर कई करोड़

विज्ञापन
रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी इन दिनों शोपीस बनी है। ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। एक हजार से अधिक परिवारों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद न तो अफसर ध्यान दे रहे और न ही जनप्रतिनिधि।

टंकी के संचालन में हो रही लापरवाही का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। एक ओर जहां शासन की योजना का लाभ जनता तक नहीं पहुंच पा रहा, वहीं दूसरी ओर अफसरों की निष्क्रियता से सरकार की छवि खराब हो रही है। विनोद अवस्थी, मनीराम  वर्मा, लाखन आदि का कहना है कि सीएम अखिलेश यादव के प्रयास से ग्रामीण पेयजल योजना के तहत दो करोड़ 78 लाख रुपये खर्च कर यह टंकी जून 12 में बनी थी। इस टंकी से कभी भी पूरी क्षमता से जलापूर्ति नहीं हुई।

इस टंकी को जनवरी 13 को जल निगम ने ठठिया ग्राम पंचायत के हवाले कर दिया था। टंकी में पानी भरने के लिए दो सबमर्सिबल पंप लगाए गए हैं। इसमें से एक करीब डेढ़ साल पहले खराब हो गया था। तब से यह लगातार बेकार ही पड़ा है।
पानी में क्लोरीन की सप्लाई के लिए लगी डोजर मशीन भी दो साल से धड़ाम है।

दूसरे सबमर्सिबल पंप में पांच दिन पहले खराब आ गई थी, जिससे टंकी पानी से नहीं भर पा रही है। इस कारण ठठिया, होलेपुर, खेड़ा, रामपुर, पुरानी ठठिया, रिक्खापुरवा, रंगियनपुरवा, बहादुरपुर, बेहटा, दौलतपुर, टिकौरियनपुरवा, कुरियाना आदि मजरों की सप्लाई भी ठप हो गई है।

बीते पांच दिनों से पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची है, पर गड़बड़ी ठीक कराने के लिए कोई सामने नहीं आ रहा है। उधर, 13 जनवरी 13 को सीएम ने ही टंकी का लोकार्पण किया था। इसका शिलापट आज तक टंकी की चहारदीवारी पर नहीं स्थापित किया जा सका है। यह शिलापट कोने में पड़ा धूल खा रहा है। लोगों का कहना है कि जब सीएम के उद्घाटन संबंधी शिलापट का यह हाल है तो लापरवाही का अंदाजा लग जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed