फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   First time penalty for burning stubble, second time FIR

पराली जलाने पर पहली बार अर्थदंड, दूसरी बार एफआईआर

Mon, 18 Nov 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
First time penalty for burning stubble, second time FIR
कन्नौज। सरकार की सख्ती के बाद प्रशासन ने अफसरों समेत किसानों पर सख्त रुख अख्तियार किया है। पहली बार पराली जलाने का मामला सामने आने पर अर्थदंड वसूला जाएगा। दूसरी बार पकड़े जाने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर यह आदेश जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पराली जलाने से पर्यावरण दूषित हो रहा है। सांस लेने में दिक्कत आ रही है। दिल्ली में स्थिति और भी अधिक खराब है। पराली जलाने से रोकने के लिए सभी विभागों के अफसरों को लगाया गया है। मानीटरिंग के लिए तहसील स्तर पर मोबाइल स्क्वॉड का गठन किया गया। पुलिस अफसरों की टीम को भी लगाया गया है। यह टीम धान की कटाई से लेकर गेहूं की बुआई होने तक क्षेत्र में भ्रमण करती रहेंगी। पराली जलाने की घटना सामने आने पर आरोपित किसान पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि पराली जलाने की घटना जिस अधिकारी के क्षेत्र में होगी, वहां के नामित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed