{"_id":"58f4c8cee28f7a22bb37eb8f3d0d0eba","slug":"firing-in-minor-disputes-three-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में फायरिंग, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में फायरिंग, तीन घायल
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Tue, 18 Aug 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला सबसुख में पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के तूल पकड़ने पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। इससे तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को असलाह समेत गिरफ्तार कर लिया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
ग्राम सबसुख नगला में सोमवार को जयशंकर और सियाराम के बीच नाली से पानी निकासी को लेकर विवाद हो गया था। तब किसी तरह लोगों ने बीच में पड़कर मामला शांत करा दिया था। मंगलवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। गालीगलौज के साथ शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। इस बीच अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। कई राउंड गोली चलने से गांव में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाकर भाग खड़े हुए। गोली लगने से अवनीश उर्फ कांती पुत्र सियाराम, सुजाता उर्फ कमलेश और अवधेश घायल हो गए। एक पक्ष के तीन लोगों के घायल होने पर दूसरे पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए।
फायरिंग की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में सियाराम ने गांव के ही जयशंकर, मुकेश, दीपू और अमर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। बताया कि पानी निकासी को लेकर 17 अगस्त को विवाद हो गया था।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने मामला शांत करा दिया था, लेकिन 18 अगस्त की सुबह एक बार फिर उक्त लोगों ने गालीगलौज कर विवाद शुरू कर दिया। जब उन्हें ऐसा करने से रोका तब उन लोगों न मारपीट कर फायरिंग कर दी। जिससे उसका पुत्र, पुत्री और भतीजा घायल हो गए। प्रभारी कोतवाल शेष कुमार शुक्ला ने बताया तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर तीन आरोपी जयशंकर, दीपू और अमर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा भी बरामद किया है।