{"_id":"652cd0d6478818e9b3054afa","slug":"firing-in-attempt-to-capture-land-report-filed-kannauj-news-c-214-1-knj1005-4180-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: जमीन पर कब्जे के प्रयास में फायरिंग, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: जमीन पर कब्जे के प्रयास में फायरिंग, रिपोर्ट दर्ज
Mon, 16 Oct 2023 11:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:28 AM IST
विज्ञापन
तिर्वा। जमीन पर कब्जा करने आए आरोपियों ने मारपीट करते हुए फायरिंग की। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं है, तब पीड़ित पक्ष ने एसपी को तहरीर देते हुए आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने तीन नामजद समेत आठ लोगों पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
तिर्वा कस्बे के इंदिरा नगर निवासी सर्वेश गुप्ता ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि कस्बे के गांधीनगर मोहल्ला में पुश्तैनी जमीन है। जमीन राजस्व अभिलेखों में नाम पर दर्ज है। 26 सितंबर की रात आठ बजे कस्बे के निवासी रेहान वारसी, अभिषेक गुप्ता (कल्लू), ठठिया थाना क्षेत्र के वीरहार गांव निवासी पूर्व सैनिक अरविंद भदौरिया और पांच अज्ञात जमीन पर कब्जा करने की नीयत से जेसीबी लेकर पहुंच गए। जेसीबी मशीन से जमीन की खुदाई कर निर्माण कार्य करने लगे। जानकारी मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने असलहा लहराते हुए गालीगलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने हवाई फायरिंग कर उसे जान से मारने की धमकी दी, जिससे डर कर वह मौके से जान बचाकर भाग आए। उन्होंने एसपी अमित कुमार आनंद को तहरीर देते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। 20 दिन बाद पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।