फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Firing attack on the police team that went to catch the accused

ालिका से हैवानियत के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला

Thu, 27 Oct 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Firing attack on the police team that went to catch the accused
गुरसहायगंज (कन्नौज)। किशोरी से दरिंदगी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर परिजनों ने फायरिंग कर हमला कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी के चार परिजनों को दबोच लिया। उनके कब्जे से पुलिस ने तमंचे भी बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कस्बा के निरीक्षण भवन में 23 अक्तूबर की शाम खून से लथपथ मरणासन्न हालत में 14 वर्षीय किशोरी मिली थी। छानबीन में सामने आया कि फर्रुखाबाद के खुदागंज निवासी रामजी वर्मा ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। असफल होने पर झाड़ियों में सिर पर ईंट से प्रहार कर मरा समझ कर भाग निकला था।
विज्ञापन

गुरुवार को गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह को सूचना मिली आरोपी रामजी वर्मा ने कोतवाली क्षेत्र के औराई गांव में परिवार के कुछ लोगों के साथ जंगल में छिपा है। इससे पुलिस ने जंगल में छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी के परिजनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर हमला कर दिया। इससे पुलिसकर्मियों ने छिपकर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पहुंची स्वाट और सर्विलांस टीम ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को दबोच लिया। इनके पास से पुलिस ने तीन तमंचे भी बरामद किया।
एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
बालिका की हालत स्थिर
बालिका का कानपुर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत स्थिर है। जिले भर में लोग बालिका के स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि बालिका की हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed