{"_id":"671a91007783b0df5308f7de","slug":"fireworks-shops-will-be-set-up-in-the-premises-of-maa-annapurna-temple-kannauj-news-c-214-1-knj1005-120293-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मां अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में लगेंगी आतिशबाजी की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मां अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में लगेंगी आतिशबाजी की दुकानें
विज्ञापन
तिर्वा। आतिशबाजी की बिक्री को लेकर विक्रेताओं के बीच संशय को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में कोतवाली में गुरुवार को बैठक हुई। एसडीएम ने निर्णय लिया कि मां अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में आतिशबाजी की दुकानें लगेंगी।
हर साल दीपावली पर आतिशबाजी की बिक्री डीएन इंटर कॉलेज के छात्रावास के ग्राउंड पर होती थी। इस बार डीएन कॉलेज प्रशासन ने ग्राउंड पर आतिशबाजी की बिक्री करने से मना कर दिया। एसडीएम अशोक कुमार व कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आतिशबाजी विक्रेताओं की बैठक हुई, जिसमें मां अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में लगने वाले पशु बाजार में पटाखों की दुकानों को लगाने का निर्णय लिया गया। कोतवाल ने सभी आतिशबाजी विक्रेताओं को सुरक्षा के नजरिए से सख्त हिदायत देते हुए कहा कि दुकानें एक निर्धारित दूरी पर लगेंगी। इसके साथ अग्निशमन यंत्र, भारी मात्रा में बालू की व्यवस्था की जाए। इस दौरान सभी फुटकर व थोक आतिशबाजी विक्रेता मौजूद रहे।