फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fire-retardant ways

आग से बचाव के तरीके बताए

Wed, 17 Feb 2016 12:26 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Wed, 17 Feb 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Fire-retardant ways

अक्सर होने वाली आगजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के

विज्ञापन
लिए अग्निशमन विभाग ने लोगों को जागरूक करने का काम शुरू कर दिया है। जगह-जगह आग से बचाव के लिए प्रदर्शन करके आग से निपटने के तौरतरीके समझाए जा रहे हैं।

मंगलवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी बी बनर्जी सिपाहियों और फायर ब्रिगेड गाड़ी के साथ जीटी रोड स्थित एमएल मोटर्स पर पहुंचे। यहां उन्होंने मौजूद कर्मचारियों व अन्य स्टाफ को आग लगने के दौरान फायर यंत्र से आग बुझाने के तौरतरीके बताए और बताया कि फायर यंत्रों को हमेशा गेट की तरफ रखें।

ताकि आग लगने के दौरान उसे अपने कब्जे में लेने के लिए किसी भी तरह की दिक्कतें न हों। उन्होंने कर्मचारियों को यंत्र चलाकर आग बुझाने की जानकारी दी। उन्होंने किसी भी इमारत के दूसरी मंजिल में आग लगने की स्थिति में फंसे हुए व्यक्तियों को सुरक्षित बचाने के तरीके बताए।

यही नहीं बेहोशी की हालत में व्यक्ति को किस तरीके से अपने कंधे पर लादकर सीढ़ियों के सहारे नीचे उतरा जा सकता है, यह भी समझाया। इसी तरह गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में उसे कैसे बंद किया जा सकता है, इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सिलेंडर में आग लग जाए तो उसे नीचे नहीं गिराना चाहिए।

गीला कंबल या अन्य कोई मोटा वस्त्र लेकर उसे भिगो लें। इसके बाद तेजी से गैस सिलेंडर पर डालें। इससे आग तत्काल बंद हो जाएगी। इसी तरह कई अन्य आग से बचाव के अन्य उपाय बताए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed