फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   fire,kannauj,kannauj news

चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, गृहस्थी जलकर खाक

Fri, 11 Mar 2022 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
fire,kannauj,kannauj news
fire,kannauj,kannauj news - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम। चूल्हे से निकाली चिंगार से छप्पर में आग लग गई। स्कूल की रसोइया की गृहस्थी तबाह हो गई। आग में 30000 रुपये और गृहस्थी जल गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सुताह गांव निवासी जयदेवी पत्नी स्वी गिरीशचंद्र चार बच्चों के साथ झोपड़ी में रह गुजर बसर करती है। वह गांव के कम्पोजिट विद्यालय में रसोइया के पद है। शुक्रवार सुबह चूल्हे पर खाना बनाने के बाद तीन छोटे बच्चों को लेकर स्कूल चली गई। बड़ा पुत्र सचिन मजदूरी करने चला गया। चूल्हे में आग बुझा कर गई थी, लेकिन आग फिर से धधकने लगी। इससे निकली चिंगारी पड़ोस में रखे लकड़ी के गट्ठर में जा लगी। गांव के लोगों ने धुआं उठता देख रसोइया को स्कूल में सूचना दी। जब तक आग ने विकराल रूप ले लिया और झोपड़ी जलने लगी। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल चलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। रसोइया के भैंस बंटाई के मिले 30000 रुपये खाने और ओढ़ने बिछाने के कपड़े और घरेलू सामना जलकर रखा हो गया। जयदेवी ने बताया करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। प्रधान रजनेश राजपूत ने लेखपाल विक्रमसिंह को आग से हुए नुकसान के आकलन के लिए सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed