फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fine of seven thousand rupees imposed on liquor vend for over rating

Kannauj News: ओवर रेटिंग में शराब ठेके पर लगा सात हजार का जुर्माना

Tue, 12 Dec 2023 12:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 12 Dec 2023 12:02 PM IST
विज्ञापन
Fine of seven thousand rupees imposed on liquor vend for over rating
कन्नौज/तिर्वा। सोमवार को जिले में पुलिस और आबकारी टीम की ओर से शराब ठेकों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। एसपी ने तिर्वा पहुंचकर स्टाॅक रजिस्टर व शराब की बोतलों को जांचा। सदर सीओ ने ओवर रेटिंग को लेकर पाल चौराहा के करीब एक दुकान पर सात हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन



एसपी अमित कुमार आनंद ने सोमवार को पहले तिर्वा कोतवाली का निरीक्षण किया। इसके बाद एसडीएम पवन कुमार मीणा, सीओ शिव प्रताप सिंह व आबकारी निरीक्षक हरिश्चंद्र के साथ कस्बा के ठठिया रोड पर स्थित देसी शराब की दुकान पर पहुंच गए। यहां उन्होंने मौजूदा स्टॉक रजिस्टर का मिलान करते हुए शराब की बोतलों पर अंकित बार कोड का भी सत्यापन किया। ठेके के बाहर व्याप्त गंदगी देखकर एसपी ने ठेका संचालक को साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस की टीम ने गांधी चौक स्थित बीयर की दुकान, अंग्रेजी शराब मॉडल शॉप, देसी शराब की दुकानों का स्टॉक रजिस्टर देखा। दुकान के बाहर मूल्य सूची बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। एसपी ने सभी शराब विक्रेताओं को सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान पर कोतवाल विजय सिंह, निरीक्षक संजय शुक्ला समेत आबकारी टीम के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी कड़ी में सीओ सदर डॉ. प्रियंका बाजपेई ने भी आबकारी निरीक्षक अब्दुल सगीर के साथ पाल चौराहा, गोल कुआं, बाईपास सहित करीब 10 शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान पाल चौराहा के करीब एक दुकान पर ओवर रेटिंग व स्टॉक रजिस्टर में गड़बडी मिलने पर सात हजार रुपये का जुर्माना लगाया। उन्होंने बताया कि दुकानों पर मौजूद स्टाॅक पर लेबल चेक कर अभिलेखों से उसका मिलान किया गया। उन्होंने कहा कि नकली शराब मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आबकारी निरीक्षक अब्दुल सगीर ने बताया कि कई दुकानों पर गंदगी मिलने पर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी दुकानदारों को नियम का पालन करते हुए शराब की बिक्री करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed