{"_id":"6acd29c4f05a428af6063294","slug":"filth-in-drains-demand-for-cleaning-kannauj-news-c-214-1-knj1007-157666-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: नालियों में गंदगी, सफाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: नालियों में गंदगी, सफाई की मांग
विज्ञापन
हसेरन। कस्बे के मुख्य तिराहे पर नालियों की नियमित सफाई न होने से गंदगी और जलभराव की समस्या है। इससे मच्छरों के पनपने और संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका है। वहीं, बंबा पुलिया और मुख्य तिराहे पर अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
कस्बे में हाल ही में बुखार से एक किशोरी की मौत होने के बाद लोगों में बीमारियों को लेकर चिंता बढ़ गई है। कस्बे के सुमित मिश्रा, बड़े गुप्ता, सोम मिश्रा, ओम भदौरिया, गोपाल गुप्ता ने बताया कि नालियों में जमा गंदगी और दूषित पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। मेले और नवरात्र के दौरान कस्बे में लोगों की आवाजाही भी बढ़ गई है। ऐसे में सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने से परेशानी और बढ़ सकती है।
कस्बे वासियों ने प्रशासन से नालियों की सफाई कराकर नियमित रूप से सफाई अभियान चलाने की मांग की है। बीडीओ श्रीराम यादव ने बताया कि रोस्टर के अनुसार नालियों की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
इनसेट
अतिक्रमण से दिनभर रहता जाम
कस्बे में सफाई के साथ यातायात व्यवस्था भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। बंबा पुलिया और मुख्य तिराहे पर बेतरतीब खड़े ई-रिक्शा, फल-सब्जी के ठेले और अतिक्रमण के चलते अक्सर जाम लग जाता है। मेला महोत्सव के कारण वाहनों की आवाजाही बढ़ने से समस्या और गंभीर हो गई है। पुलिया पर जाम के कारण राहगीरों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने पुलिस और प्रशासन से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।