{"_id":"597b8ad04f1c1b1d6d8b4606","slug":"field-officer-s-ruckus-at-sbi-branch-talgram","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई शाखा तालग्राम में फील्ड आफिसर का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई शाखा तालग्राम में फील्ड आफिसर का हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसबीआई शाखा तालग्राम में नशे की हालत में फील्ड आफिसर ने जमकर हंगामा किया। शाखा प्रबंधक ने कार्रवाई के लिए थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने फील्ड आफिसर को हिरासत में लेकर सीएचसी तालग्राम में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
शाखा में चार दिन पहले तैनात हुए फील्ड आफिसर शैलेंद्र वर्मा लगातार दो दिन से बैंक के अंदर ड्यूटी के समय हंगामा कर रहे थे। शुक्रवार सुबह तालग्राम का साप्ताहिक बाजार होने के कारण बैंक में भीड़ अधिक थी। तभी फील्ड आफिसर नशे की हालत में ड्यूटी पर आए और हंगामा करने लगे। इससे कर्मचारी और ग्राहक दोनों भयभीत हो गए। कर्मचारियों ने अपने काउंटर बंद कर दिए। शाखा प्रबंधक जगदीश चंद्र ने मौके पर पहुंचकर फील्ड आफिसर को लेकिन तभी वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। कर्मचारियों ने पानी की छींटे मारकर उन्हें होश में लाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
अनहोनी की आशंका के चलते शाखा प्रबंधक जगदीश चंद्र ने थाने पहुंचकर तहरीर देकर मेडिकल कराए जाने की मांग की है। जिस पर दरोगा दिलीप कुमार ने सिपाहियों के साथ बैंक पहुंचकर फील्ड आफिसर को हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए सीएचसी तालग्राम में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
दरोगा दिलीप कुमार ने बताया कि शाखा प्रबंधक की तहरीर के आधार पर मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। तालग्राम के डा. शरीफ ने बताया कि शरीर में हल्का एल्कोहल मिला है। यह दवा का भी हो सकता है।