{"_id":"625b0eb68577a738bc6bc695","slug":"field-fire-due-to-electrical-short-circuit-kannauj-news-knp6915982116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के शॉर्ट सर्किट से खेतों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के शॉर्ट सर्किट से खेतों में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसेरन। नादेमऊ क्षेत्र के मलिकपुर गांव मे बिजली के तारों से निकली चिंगारी से खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक चार किसानों की 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
क्षेत्र के मलिकपुर गांव निवासी राजेंद्र बाबू और दयाराम की पांच-पांच बीघा, रामदीन व छक्की की ढाई-ढाई बीघा जमीन पर गेहूं की फसल खड़ी थी। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे खेतों के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से फसल में आग लग गई। सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।
ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को भी दी। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 15 बीघा फसल जलकर राख हो गई थी। शनिवार की सुबह क्षेत्रीय लेखपाल प्रेमकिशोर मिश्रा व चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेखपाल ने आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। बताया कि अपनी रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को सौंपेंगे। किसान को शासन की हर संभव मदद दिलाई जाएगी।