फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Father killer son found hanging in Kannauj

यूपी: कन्नौज में पिता का हत्यारा बेटा फांसी पर लटका मिला, पति की मौत पर पत्नी ने भी की खुदकुशी की कोशिश

Sun, 20 Mar 2022 09:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 20 Mar 2022 09:40 AM IST
सार

कन्नौज में पिता की हत्या के आरोपी बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में  मौत हो गई। आरोपी का शव तालग्राम थाना इलाके के टिकरी पुल के पास शव लटकता मिला है। पति की मौत की सूचना पर पत्नी ने भी जान देने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Father killer son found hanging in Kannauj
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के तालग्राम के के पुर्वा दानी गांव में जमीन विवाद में खुरपी से हमला कर पिता की हत्या करने वाले कलयुगी बेटे का संदिग्ध हालात में शव लटका मिला है। पति की मौत की सूचना पर उसकी पत्नी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुर्वा दानी गांव में जमीन विवाद में रामपुर नाम के युवक ने अपने पिता पुत्तीलाल को खुरपी से मौत के घाट उतार दिया था। आरोपी बेटे रामकुमार का संदिग्ध परिस्थितियों में तालग्राम थाना क्षेत्र के टिकरी पुल के पास शव लटकता मिला है। 
विज्ञापन


पति की मौत की सूचना पर पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि परिजनों ने फांसी से उतार कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर चौकी प्रभारी अमोलर धीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है हत्या के बाद आरोपी रामकुमार अपनी पत्नी के साथ छदामीपुर्वा अपनी ससुराल में भाग कर आया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed